वेस्टइंडीज की टीम को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर फैबियन एलेन एड़ी में चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

उनकी जगह टीम ने अकील होसैन को मौका दिया है। पहले अकील वेस्टइंडीज की रिजर्व टीम में शामिल थे। वेस्टइंडीज की टीम 23 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। ये मुकाबला भारतीय समनुसार 7:30 से शुरू होगा। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को इस बड़े ऑलराउंडर की कमी जरूर खलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में इनकी इकॉनमी 7.21 है और बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट 138.88 का है। इसके अलावा वो एक शानदार फील्डर भी है।

वेस्टइंडीज की टीम में पहले से ही कई बड़ी टी-20 हीटर हैं जिसमें निकोलस पूरन, क्रिस गेल, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और भी कई बड़े नाम है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार