26 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और 3 विकेट पर 399 रन बना लिए। पहले दिन के खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा और रहाणे डटे हुए हैं। पुजारा 144 रन और रहाणे 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरा स्कोरकार्ड
आजके मैच में बने ये पांच बेहद ही दिलचस्प रिकॉर्ड

Advertisement

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा दफा हुआ है जब ओवरसीज में खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान 2 बल्लेबाजों ने शतक जमाने का करिश्मा किया हो। इससे पहले ऐसा कारनामा 1999 में श्रीलंका के दौरे पर किया था तो वहीं 2001 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारत के टीम के दो बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच के पहले ही शतक जमाने का करिश्मा किया था। 
शिखर धवन के द्वारा जमाया गया टेस्ट करियर में यह पांचवां शतक है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

Advertisement

इसके अलावा साल 2015 के बाद शिखर धवन के द्वारा जमाया गया यह पहला शतक है। इस शतक से पहले आखिरी बार भी शतक धवन ने श्रीलंका के खिलाफ जमाया था। 

चेतेश्वर पुजारा ने 12वां शतक अपने करियर में जमाया। इसके साथ - साथ पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40वां शतक जमाया। इसके साथ - साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में पुजारा के बल्ले से 50वां शतक निकला।

399/3 भारत के द्वारा टेस्ट मैच के पहले दिन बनाया गया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 417/2 का स्कोर 2009 में कानपुर में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन बनाया था। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार