लाहौर, 27 जून| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने खिलाड़ियों की सेहत को लेकर लचर रवैये पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके मेडिकल स्टाफ की आलोचना की है। पाकिस्तान को अगले महीने के अंत में इंग्लैंड का दौरा करना है और उस दौरे के लिए चुनी गई 29 सदस्यीय टीम में से नौ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें टीम का एक सपोर्ट स्टाफ भी शामिल है।

Advertisement

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, " पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ियों ने सोचा होगा कि इस मुश्किल समय में पीसीबी उनकी मदद नहीं कर रहा है। मेरे सूत्रों ने मुझे बताया है कि पीसीबी का मेडिकल स्टाफ इन खिलाड़ियों का फोन नहीं उठा रहा है, जोकि वास्तव में एक बुरा व्यवहार है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " मैं पीसीबी से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह इस मामले को सही से देखे क्योंकि अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो जैसे कि हफीज ने अपना निजी टेस्ट करावाया, वैसी ही घटनाएं होंगी।"

50 वर्षीय पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि बोर्ड को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ियों को उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन करने से बेहतर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रखना चाहिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार