8 जनवरी। आईपीएल 2019 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। इस बार आईपीएल भारत में होगा इस बात को कंफर्म कर दिया गया है। इसके साथ - साथ 2019 आईपीएल 23 मार्च से खेला जाएगा।
Advertisement
आपको बता दें कि अभी आईपीएल 2019 का फाइनल कहां खेला जाएगा इस बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज करते हुए ऐलान किया है कि 2019 आम चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद ही आईपीएल 2019 के वैन्यू और फाइनल किस तारीख को खेला जाएगा इस बारे में फैसला किया जाएगा।
Advertisement
गौरतलब है कि पहले ये खबर आई थी कि 2019 आम चुनाव को देखते हुए आईपीएल भारत से बाहर होगा। आपको बता दें कि इसी साल वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।