IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का शानदार सफर जारी है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच कोहली ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। कोहली ने एबी डिविलियर्स (AB de Villiers), देवदत्त पड्डीकल (Devdutt Padikkal) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) संग अपनी एक मजेदार तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

विराट कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों की याद दिलाती है। जब एक ही क्लास के 4 लोग एक साथ खड़े हों। एबी ऐसा बच्चा है जिसने अपना पूरा होमवर्क किया है और वह तैयार है जबकि अन्य 3 जानते हैं कि अब वह मुसीबत में आने वाले हैं।' कोहली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब तक 31 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है वहीं इस तस्वीर पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'और सिराज ऐसा लड़का है जो यह भी नहीं जानता कि शिक्षक ने उन्हें होमवर्क दिया है।' वहीं आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'मैंने आज क्लास बंक कर ली है क्योंकि होमवर्क चैक होने वाला था।' देवदत्त पड्डीकल ने लिखा, ' मैंने हमेशा अपना होमवर्क किया है।'

आरसीबी की टीम के हैं 10 मैचों में 14 अंक: पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी टीम को अपना अगला मुकाबला 25 अक्टूबर को चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार