मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम है और आईपीएल 2021 में भी एक खराब शुरुआत के बाद उनकी गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही थी।

Advertisement

आईपीएल कोरोना के कारण टल गया लेकिन बीसीसीआई के नए फरमान के अनुसार अब 14वें सीजन के बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि इस दौरान कई देश के खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल कार्यक्रम के कारण इस लीग में अपनी मौजदूगी दर्ज नहीं करा पाएंगे। मुंबई इंडियंस की टीम को भी बड़ा झटका लगने वाला है और उनकी टीम से भी कुछ बड़े खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे चरण नहीं आएंगे।

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पिछले कुछ सालों में मुंबई की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वो जसप्रीत बुमराह के साथ ना सिर्फ ओवर की शुरुआत करते है बल्कि एक शानदार डेथ गेंदबाज भी हैं। बोल्ट अपनी गेंदों को दोनों तरफ स्विंग कराने के साथ-साथ यॉर्कर मारने में भी माहिर है और बल्लेबाजों के ऊपर अंकुश लगाने की कला भी अंदर बखूबी है। आईपीएल टलने से पहले उन्होंने 7 मैचों में 8 विकेट चटकाए है।  जब रोहित शर्मा की टीम यूएई जाएगी और वहां पर अगर बोल्ट नहीं होते है तो टीम को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जेम्स नीशम

Advertisement

न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मुंबई की टीम ने 50 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था। नीशम को हालांकि आईपीएल 2021 में ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें टीम ने कीरोन पोलार्ड के बैकअप के तौर पर लिया था। वो ना सिर्फ गेंदबाजी में आके कुछ बेहतरीन ओवर डाल देते हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी निचले क्रम में मैच को फिनिश करने की क्षमता रखते हैं।

एडम मिल्ने

Advertisement

न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने एक शानदार तेज गेंदबाज हैं और वो काफी गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। मिल्ने साल 2016 और 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल थे। उन्हें आईपीएल 2021 में एक मैच खेलना का मौका मिला जहां वो थोड़े महंगे साबित हुए और 3 ओवर में 11 की इकॉनमी से कुल 33 रन लुटा दिए। इन सब के बावजूद वो किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में टीम के लिए बेहतर विकल्प साबित होते।

  

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार