IPL 2021: क्रिकेट फैंस पर धीरे-धीरे अब दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग का बुखार चढ़ने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब करीब एक महीने का समय बाकी है।

Advertisement

इसी बीच केएल राहुल की कप्तानी वाली  पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से हाल ही में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नाथन एलिस को अपनी टीम में शामिल किया है। ये तब हुआ जब टीम की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज जाई रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से दूरी बना ली।

Advertisement

बीसीसीआई की तरफ से पहले सभी टीमों के लिए एक फरमान मिला था कि वो 20 अगस्त तक अपने सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करें। हालांकि अब सभी फ्रेंचाइजियों को कुछ समय और मिला है।

रिचर्डसन और मेरेडिथ ने एक दिन पहले ही पंजाब को यह संदेश दिया था कि वो आईपीएल के दूसरे चरण में नहीं दिखेंगे जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम के लिए सिरदर्द बढ़ी और उन्होंने एलिस को साइन किया।

एलिस ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना डेब्यू किया और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक विकेट चटकाकर सभी ओर सनसनी मचा दी थी।

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। बता दें कि अभी तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ही एक ऐसी टीम हैं जिनके पास अपने पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार