IPL 2021, SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या देखने को मिला था। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गेंद को रोकने के चक्कर में बीच मैदान पर गिर जाते हैं लेकिन वह जिस तरह से गेंद के पीछे भागकर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं वह काफी फनी था।

Advertisement

हुआ यूं कि हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर डेविड वॉर्नर ने एक शानदार शॉट खेला और मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट गेंद को रोकने के लिए पीछे भागे और उनका बैलेंस बिगड़ गया। बोल्ट जिस तरह से मैदान पर गिरे उसे देखकर ऐसा लगा कि मानो वह स्विमिंग करने की कोशिश कर रहे हों।

Advertisement

यह काफी फनी था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जिमी नीशम ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। ट्रेंट बोल्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर इसे शेयर कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में 13 रन से हरा दिया था। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार