आईपीएल 2022 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में आरसीबी के लिए ना तो विराट कोहली चले और ना ही ग्लेन मैक्सवेल। कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए तो वहीं दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल भी बदकिस्मती का शिकार हुए और आउट हो गए।

Advertisement

मैक्सवेल ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए और क्रुणाल पंड्या की गेंद पर जेसन होल्डर (Jason Holder) को कैच थमा बैठे। हालांकि, ये कैच इतना आसान नहीं था और अगर होल्डर की जगह कोई और फील्डर होता तो शायद मैक्सवेल बच भी जाते और उन्हें चार रन भी मिल जाते। लेकिन 6 फीट 7 इंच लंबे होल्डर हवा में सुपरमैन की तरह उड़े और करिश्माई कैच पकड़कर मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर भी किया और होल्डर को सुपरमैन कहा है। वहीं, फैंस भी होल्डर के इस कैच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अगर इस मैच की बात करें तो होल्डर ने इस मैच में कैच पकड़ने के अलावा गेंदबाज़ी में भी कमाल दिखाया। होल्डर ने पारी के आखिरी ओवर में ना सिर्फ फाफ डू प्लेसिस का विकेट लिया बल्कि सिर्फ 4 रन ही दिए।

होल्डर ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। वहीं, आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 96 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 181 रनों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, अब आरसीबी को मैच जितवाने की जिम्मेदारी गेंदबाज़ों पर होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार