आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़ लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे केकेआर ने 4 ओवर रहते ही हासिल कर लिया। एक समय ये मैच आखिरी ओवर तक जाता दिख रहा था लेकिन केेकआर के बल्लेबाज़ पैट कमिंस ने ऐसी आतिशबाज़ी की जिसे मुंबई की टीम देखती रह गई।

Advertisement

कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बना दिए और अपनी टीम के लिए इस लक्ष्य को मामूली बना दिया। इस दौरान उन्होंने अपने ही हमवतन डेनियल सैम्स के ओवर में छक्कों की लड़ी ही लगा दी। सैम्स के इस ओवर में कमिंस ने चार छक्के और 2 चौकों की मदद से 35 रन बना दिए और इसी ओवर में मैच खत्म कर दिया।

Advertisement

अपनी तूफानी पारी के दौरान कमिंस ने सिर्फ 14 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने के केएल राहुल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। केएल राहुल ने भी आईपीएल में 14 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी और अब कमिंस ने भी यही कारनामा करके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

केकेआर के लिए कमिंस इस सीज़न अपना पहला ही मैच खेल रहे थे और किसी ने भी नहीं सोचा था कि वो आईपीएल में इतनी ग्रैंड एंट्री करेंगे। बल्ले से धमाल मचाने से पहले कमिंस ने गेंद से भी कमाल किया था और 4 ओवरों में 2 विकेट चटकाए थे। कमिंस की इस करिश्माई पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार