IPL 2022 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आर अश्विन ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया है। अश्विन के सुर्खियों में रहने के पीछे की वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि उनकी बल्लेबाजी रही।

Advertisement

हमेशा अपनी गेंदबाजी में प्रयोग करने वाले अश्विन क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब बल्लेबाजी स्टांस में बैटिंग करते हुए नजर आए। यह मजेदार घटना आरआर की पारी के 11वें ओवर में घटी उस समय 24 गेंदों पर 31* रन बनाकर अश्विन अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने शार्दुल ठाकुर को शायद कंफ्यूज करने के लिए ऐसा अजीब स्ंटास लिया हो लेकिन, गेंदबाज पर इसका कोई असर नहीं हुआ और एक तेज बाउंसर अश्विन के हेल्मेट के पास जा टकराई। हालांकि, अश्विन को कोई गंभीर चोट नहीं आई और खेल जारी रहा।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए वहीं देवदत्त पडिक्कल 30 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार