आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों ने जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। इस दौरान सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने मुंबई के गेंदबाज़ों को बिल्कुल नहीं बख्शा और 50 गेंदों में 70 रन बना दिए। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत ही पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 198 तक पहुंच पाई।

Advertisement

धवन ने इस दौरान मुंबई के गेंदबाज़ों के खिलाफ जमकर गरजे और उन्हें बिल्कुल भी सेट नहीं होने दिया। थंपी की गेंद पर आउट होने से पहले धवन ने 5 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 70 रन बनाए। धवन की बल्लेबाज़ी देखकर एक तरफ उनके डगआउट में तालियां बज रही थी तो दूसरी ओर मुंबई के डगआउट में सन्नाटा छाया हुआ था। धवन की बल्लेबाज़ी देखकर सोशल मीडिया पर भी फैंस कह रहे हैं कि गब्बर इज़ बैक।

Advertisement

धवन का फॉर्म में आना पंजाब के लिए अच्छी खबर है और अगर वो इस प्रदर्शन को आने वाले मुकाबलों मे ंभी दोहराने में सफल रहे तो कहीं न कहीं वो टी-20 वर्ल्ड कप की सेलेक्शन के लिए भी दावा ठोकेंगे। अगर इस मैच की बात करें तो धवन के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी शानदार पारी खेली और कप्तान के रूप में पहला अर्द्धशतक लगाया।

एक समय पंजाब की टीम मूमेंटम खोती हुई नज़र आ रही थी लेकिन आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और उनादकट के एक ही ओवर में 23 रन बना दिए। इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में शाहरुख खान ने भी दो छक्के लगाकर पंजाब की टीम को 198 तक पहुंचा दिया। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब के गेंदबाज़ इन 198 रनों का बचाव कर पाएंगे या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार