आईपीएल 2022 का 40वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार (27 अप्रैल) की शाम को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बता दें कि दोनों ही टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में फैंस को काफी रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

SRH vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, 27 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

SRH vs GT Match Preview

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है, वहीं राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते दिखे हैं। टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को ज्यादा बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला है, लेकिन कैरेबियाई टीम का ये खिलाड़ी भी बड़े शॉट्स लगाने में माहिर है। 

हैदराबाद के पेस अटैक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले दो-तीन मुकाबलों में उमरान मलिक ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की है। वहीं नटराजन, मार्को यानसेन और भुवनेश्वर कुमार भी अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। 

Advertisement

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाज़ी हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर और शुभमन गिल पर टिकी हुई है। ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट होते हैं और चार ओवर कर पाते हैं तो टीम रहमानुल्लाह गुरबाज़ को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।   

सीज़न में अब तक गुजरात टाइटंस ने अपने तेज गेंदबाज़ों पर काफी भरोसा जताया है और उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान के चार ओवर सबसे महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है। 

SRH vs GT: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

आईपीएल 15 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन शुरुआती मैच गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम अब काफी ज्यादा बैलेंस नज़र आ रही है। यही वज़ह है इस मैच में हैदराबाद की टीम फेवरेट रहेगी। 

SRH vs GT Head-to-Head

कुल - 01
सनराइजर्स हैदराबाद - 01
गुजरात टाइटंस - 00

Advertisement

SRH vs GT टीम न्यूज

गुजरात टाइटंस - पिछले मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण थोड़ा परेशान नज़र आए थे, ऐसे में उनकी फिटनेस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

सनराइजर्स हैदराबाद - टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

Advertisement

SRH vs GT संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

गुजरात टाइटंस- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी

Advertisement

SRH vs GT Fantasy XI

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज - अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, डेविड मिलर
ऑलराउंडर- एडेन मार्कराम, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज- टी नटराजन, मार्को जानसेन, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार