आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्द्धशतक लगाया और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर आउट होने से पहले 36 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। पारी की शुरुआत में सूर्या ने संभल कर खेला लेकिन आखिरी ओवरों में यादव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सुनील नारायण की गेंद पर ऐसा छ्क्का लगाया जिसका वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

सूर्यकुमार ने ये छक्का 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया जो कि 98 मीटर दूर जाकर गिरा। नारायण इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी कर रहे थे और नारायण ने भी यही सोचा होगा कि कोई भी बल्लेबाज़ उनके खिलाफ तो रिस्क लेने की हिम्मत नहीं करेगा। लेकिन सूर्यकमार ने नारायण का लिहाज़ नहीं किया और घुटनों पर बैठकर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।

इस मैच की बात करें तो शुरुआती ओवरों में केकेआर के गेंदबाज़ों ने मुंबई के बल्लेबाज़ों को पकड़कर रखा लेकिन 13 ओवर के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने गियर चेंज किया और तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान सूर्यकुमार तो आउट हो गए लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए कीरोन पोलार्ड ने पारी के आखिरी ओवर में चौकों छक्कों की बारिश करते हुए 23 रन बना दिए और अपनी टीम को 161 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार