बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने की सराहना की है और खेल के प्रति उनके जूनून की तारीफ की है।

Advertisement

गेल के हवाले से जियोसिनेमा ने कहा, हमारी आपस में शानदार यादें हैं। उन पलों को मैं हमेशा याद रखता हूं। मैदान के बाहर उनके डांस मूव भी, जिन्हे आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। मैं उन पलों को भी संजो कर रखता हूं।

Advertisement

उन्होंने कहा, विराट के साथ बल्लेबाजी शानदार थी। मैं खेल के प्रति उनका जूनून पसंद करता हूं। आपको उन्हें इसका श्रेय देना होगा। वह इसे अपने प्रदर्शन के साथ दिखाते हैं।

सात वर्षों तक गेल आरसीबी में थे और इस दौरान उन्होंने और विराट ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायीं।

गेल ने साथ ही कहा, यह केवल चौकों और छक्कों की बात नहीं थी। विकेट के बीच हमारी दौड़ भी शानदार थी।

सात वर्षों तक गेल आरसीबी में थे और इस दौरान उन्होंने और विराट ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार