आईपीएल 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे। राजस्थान के कप्तान संजू ने जब उनसे 19वां ओवर करवाया। उनका ये फैसला गलत हो गया क्योंकि चहल के इस ओवर में सैम कुरेन और शाहरुख खान ने 4 6 Wd 1 6 6 4 सहित कुल 28 रन खर्च कर डाले। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

लेग स्पिनर चहल ने 19वें ओवर की पहली गेंद शाहरुख खान को फ्लैट और तेज डाली। वहीं शाहरुख ने इस पर मिड विकेट पर चौका जड़ दिया। चहल ने दूसरी गेंद फुल और मिडिल स्टंप पर डाली, शाहरुख ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए डीप मिड विकेट पर छक्का मार दिया। तीसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर शाहरुख ने सिंगल लिया। वहीं चौथी गेंद पर सैम ने भी अपने हाथ खोले और छक्का मार दिया। 

Advertisement

5वीं गेंद चहल ने स्लॉट में फ्लाइटेड डाली और सैम ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए डीप मिड विकेट पर छक्का मार दिया। चहल ने आखिरी गेंद फुल और पैड पर डाली, वहीं सैम ने स्क्वायर लेग पर फ्लिक किया लेकिन सब्स्टियूट फिल्डर फरेरा ने कैच छोड़ दिया और गेंद चौके के लिए चली गयी। चहल ने इस ओवर में कुल 28 रन दिए। चहल ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 40 रन दिए लेकिन एक विकेट भी नहीं ले पाए। 

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सैम कुरेन के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 28 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। 

जितेश और सैम ने 5वें विकेट के लिए 64 (44) रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शाहरुख खान ने 23 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली।  उन्होंने सैम के साथ छठे विकेट के लिए तेजी  73*(37) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नवदीप सैनी ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ट्रेंट बोल्ट और एडम ज़म्पा को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार