आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को  5 रन से हरा दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रेरक मांकड़ की जगह यश ठाकुर को खिलाया। वहीं मुंबई ने आकाश मधवाल की जगह विष्णु विनोद को खिलाया। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 42 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। इसके बाद वो मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। स्टोइनिस और क्रुणाल ने 82*(59) रन की साझेदारी की। इसके अलावा स्टोइनिस ने निकोलस पूरन (8*) के साथ 60* (24) रन की साझेदारी की। इन दो साझेदारियों की वजह से लखनऊ इस स्कोर तक पहुंच पाया। लखनऊ की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 विकेट चटकाए। वहीं एक विकेट पीयूष चावला ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 25 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। ईशान ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 90 (58) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी।

वहीं टिम डेविड ने 19 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मोहसिन खान के खाते में गया। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे लेकिन मोहसिन ने केवल 5 रन दिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार