आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf (du Plessisने हवा में उछलते हुए एक हाथ से चेन्नई सुपर किंग्स के मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) का अद्भुत कैच पकड़ लिया। बेंगलुरु ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 

Advertisement

पारी का 15वां ओवर करने आये मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद ऑफ साइड पर लो फुलटॉस डाली। वहीं 30 गज की लाइन पर खड़े कप्तान फाफ ने सही समय पर छलांग लगाते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया। ये इस सीजन का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच में से एक था। सेंटनर 4 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

बेंगलुरु की तरफ से कप्तान डु प्लेसिस ने 39 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 29 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन 17 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा। 

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, हिमांशु शर्मा। 

Advertisement

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, समीर रिज़वी, प्रशांत सोलंकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार