आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़- शिवम दुबे के अर्धशतकों और मथीशा पथिराना की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी। ये चेन्नई की इस टूर्नामेंट में चौथी जीत है और उन्हें सिर्फ 2 मैचों में हार मिली है। वहीं मुंबई की 6 मैचों में चौथी हार है। वो सिर्फ 2 मैच ही जीत सके है। जो इस मैच से पहले जीते थे। 

Advertisement

चेन्नई की पारी में मुंबई की तरफ से आखिरी ओवर करने आये हार्दिक के ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2  सहित कुल 26 रन बने। इसमें से लगातार 3 छक्के धोनी ने जड़े और आखिरी गेंद पर 2 रन बनाये। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। ये आखिरी ओवर ही मुंबई की हार का कारण बना। चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह पथिराना को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आकाश मधवाल की जगह सूर्यकुमार यादव को खिलाया। वो 0(2) के स्कोर पर आउट हो गए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 69(40) रन कप्तान गायकवाड़ ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 66(38) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। दुबे और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 (45) रन जोड़े। 

रचिन रविंद्र ने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। गायकवाड़ और रचिन ने दूसरे विकेट के लिए 52 (37) रन जोड़े। एमएस धोनी 4 गेंद में 3 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक पांड्या ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी और श्रेयस गोपाल लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 63 गेंद में 11 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका दूसरा शतक है जो 61 गेंद में आया। तिलक वर्मा ने 20 गेंदों में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 60(38) रन की साझेदारी निभाई। ईशान किशन ने 15 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 70 (43) रन की साझेदारी निभाई। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मथीशा पथिराना ने हासिल किये। तुषार देशपांडे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डालें। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार