आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेब्यूटेंट बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रुणाल पांड्या के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के अपने पहले मैच में अर्धशतक भी जड़ दिया। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

पारी का 13वां ओवर करने आये क्रुणाल ने पहली गेंद मैकगर्क को लेंथ पर मिडिल और लेग के बीच में डाली। मैकगर्क ने इस गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। क्रुणाल ने दूसरी गेंद तेज गति से आउटसाइड ऑफ पर डाली। मैकगर्क ने इस गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मार दिया। क्रुणाल ने तीसरी गेंद फ्लैट डिलीवरी डाली। इस पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मार दिया। मैकगर्क अपने डेब्यू मैच पर 35 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका तीसरा अर्धशतक है। केएल राहुल ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 16 गेंद में 2 चौको की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया। 

Also Read: Live Score

क्विंटन डी कॉक ने 13 गेंद में 4 चौको की मदद से 19 रन अपने नाम किये। आयुष और अरशद ने आठवें विकेट के लिए 73* (42) रन की साझेदारी की। ये आईपीएल के इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किये। खलील अहमद ने 2 विकेट अपनी झोली में डालें। ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार