आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का बाउंड्री के पास बेहतरीन कैच लपका। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये भुवी ने लेंथ बॉल पैड की ओर डाली। डी कॉक ने इस गेंद को खेलने के लिए लाइन के अंदर गए और बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश कि लेकिन वहां बाउंड्री पर खड़े रेड्डी ने हवा में उछलते हुए गेंद को लपक लिया लेकिन वो बैलेंस नहीं बना पा रहे थे। उन्होंने तुरंत गेंद को अंदर की और हवा में उछाल दिया और फिर आसानी से दोनों हाथों से कैच लपका। ये फैसला थर्ड अंपायर के पास भी गया और रीप्ले में साफ हो गया कि उनका शरीर का का कोई भी हिस्सा बाउंड्री रोप से नहीं टकराया। डी कॉक का खराब प्रदर्शन जारी है वो इस मैच में मात्र 2(5) रन बनाकर आउट हो गए डी कॉक को खराब फॉर्म के कारण ही टीम से बाहर कर दिया गया था और उन्होंने इस मैच से वापसी की लेकिन इसे वो यादगार नहीं बना सके। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर। 

Also Read: Live Score

Advertisement

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल, एश्टन टर्नर, अमित मिश्रा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार