आईपीएल 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner Right Hand Batting) का मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक अलग अंदाज देखने को मिला। दिल्ली के कप्तान मुंबई के खिलाफ मैच में दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए नजर आये। हालांकि उन्होंने दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए एक ही गेंद खेली और इस पर सिर्फ एक रन बना। 

Advertisement

आपको बता दे की दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान मुंबई की तरफ से आठवां ओवर करने ऋतिक शौकीन आये थे। उस ओवर की तीसरी गेंद शौकीन ने नो बॉल डाली थी और अगली गेंद फ्री हिट थी और इसका फायदा उठाने ले लिए दिल्ली के कप्तान ने स्टांस बदल और दाएं हाथ से बल्लेबाजी की। हालांकि वो इस फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए क्योंकि उस गेंद 30 गज का एरिया भी पार नहीं कर पाई और सिर्फ एक रन ही आया। इस मैच में वॉर्नर ने धीमी गति से 43 गेंद में अर्धशतक जड़ा। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पहले 2 मैचों में बल्लेबाजी की, अच्छा करने में नाकाम रहे। पिच ड्राई दिख रही है और शायद कुछ टर्न ले और आज रात ओस भी एक फैक्टर हो सकती है। हम स्टब्स की जगह रिले मेरेडिथ को खिलाएंगे। बाकी के बदलाव इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा, "हम भी ऐसा ही करते। मेरे लिए यह लय पाने के बारे में है और एक पूरे ग्रुप के रूप में हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और तेज होना होगा। हमें बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा, खलील अहमद चोटिल हैं और उनकी जगह यश ढुल डेब्यू करेंगे। मुस्तफिजुर रहमान राइली रूसो की जगह आये है। सभी खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं, हमें परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा और घरेलू मैदान के सामने खेलने के लिए तैयार रहना होगा।"

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह। 

दिल्ली कैपिटल्स के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: अमन खान, मुकेश कुमार, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, ईशांत शर्मा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार