रणजी ट्रॉफी 2016 में हुआ ऐतिहासिक कारनामा, राहुल द्रविड़ के चहेते खिलाड़ी ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: Sun, Nov 06 2016 15:41 IST
रणजी ट्रॉफी 2016 में हुआ ऐतिहासिक कारनामा, राहुल द्रविड़ के चहेते खिलाड़ी ने क ()

6 नवंबर, थिरुवनंतपुरम (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी में 5वें राउंड में खेले गए दिल्ली और झारखंड के मुकाबले में झारखंड के इशान किशन ने धमाकेदार दोहरा शतक जमाकर कमाल कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में होगा ऐसा जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ

झारखंड क्रिकेट के इतिहास में इशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 273 रन की शानदार पारी खेली। ऐसा करते ही झारखंड के तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनानें वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

युवराज सिंह की शादी में होगा यह खास इंतजाम, खेला जाएगा युवराज हेजल प्रीमियर लीग..

इतना ही नहीं इशान किशन ने अपनी पारी में 14 छक्के जमाए जो रणजी क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्का जमाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इशान से पहले रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड हिमाचल के शक्ति सिंह के नाम था। शक्ति सिंह ने ऐसा कारनामा साल 1990 में धर्मशाला के मैदान पर हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए 128 रन की पारी के दौरान किया था।

विराट कोहली को डराने वााला टीम इंग्लैंड में वापस आया

आपको बता दें कि इशान किशन अंडर – 19 भारतीय टीम के कप्तान थे जब भारत ए की टीम ने इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। इशान किशन को राहुल द्रविड़ का शिष्य माना जाता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें