नवंबर 04, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के जीवन में जल्द खुशी दस्तक देने वाली है। वे 9 दिसंबर को पूर्व इंटरनेशनल बास्केबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में इशांत शर्मा का चयन हुआ और इसी दिन उनकी शादी की तारीख का भी खुलासा हुआ।

शादी की तारीख के बारे में प्रतिमा की मां उर्मिला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शादी का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा तो वहीं कुछ रस्में वाराणसी में भी होंगी। OMG: हांगकांग में हार्दिक पांड्या अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड को किस करते हुए पकड़े गए: फोटो हुई वायरल

आपको बता दे कि इशांत शर्मा हाल ही में वाराणसी पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर गंगा आरती भी की। इस दौरान उनके साथ उनकी मंगेतर प्रतिमा सिंह और प्रतिमा के भाई भी मौजूद थे। सगाई के बाद इशांत पहली बार अपनी मंगेतर के साथ यहां पहुंचे थे।

इसी साल 19 जून को इशांत और प्रतिमा की सगाई हुई थी। इशांत ने प्रतिमा को एक सेरेमनी के दौरान रिंग भी पहनाई थी।

Advertisement

इशांत की मंगेतर वाराणसी की रहने वाली है। प्रतिमा की चार बहनें हैं। प्रतिमा के अलावा अन्य चार बहने प्रियंका, दिव्या, प्रशांति और आकांक्षा भी बास्केटबॉल से जुड़ी हुई हैं। इन बहनों को बास्केटबॉल की फील्ड में 'सिंह सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है। वहीं उनका छोटा भाई विक्रांत सिंह नेशनल लेवल का फुटबॉलर है। ललित मोदी की बेटी है बला की खूबसूरत, अदाएं दिल को धड़का देगी

 

प्रतिमा की बहन दिव्या ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की लव स्टोरी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि साल 2013 में दिल्ली में हुए एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में इशांत बतौर मुख्य अतिथि आए थे। वहीं उनकी मुलाकात प्रतिमा से हुई।

Advertisement

बहन दिव्या कहतीं हैं कि इशांत जीजू जब भी फ्री होते हैं, तो प्रतिमा का मैच देखने आते हैं। पहली मुलाकात के बाद लगभग एक साल तक दोनों के बीच बातों का सिलसिला चलता रहा।

दिव्या ने बताया कि प्रतिमा भी कई बार इशांत का मैच देखने जातीं हैं। दिव्या ने हस्ते हुए कहा कि इशांत उन्हें प्यार से ब्यूटी क्वीन कह कर बुलाते हैं। बेहद हसीन है मनोज तिवारी की वाइफ, अदाएं देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इशांत और प्रतिमा के बीच लव एट फर्स्ट साइट हुआ था और जल्द ही दोस्ती हुई और फिर दोस्ती पर प्यार का रंग चढ़ गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार