England Playing XI For First Test vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार (28 नवंबर) से क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को डेब्यू करेंगे, जिन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए चुना गया है। जॉर्डन कॉक्स का अंगूठा टूटने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। कॉक्स इस मैच में जैमी स्मिथ की जगह विकेटकीपर की भूमिका निभाते, लेकिन अब ओली पोप विकेटकीपिंग करेंगे। बता दें कि स्मिथ पिता बनने के चलते इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

बेथेल को यह जिम्मेदारी सौंपने से पता चलता है कि सिलेक्टर्स उनकी प्रतिभा पर भरोसा करते हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टी-20 इंटरनेशनल औऱ वनडे डेब्यू किया था। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर दोनों फॉर्मेट की सीरीज में तीन अर्धशतक जड़कर प्रभावित किया था। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।  

Advertisement

हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेथेल प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, 30 पारियों में उनकी औसत 25.44 की है, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा है। वह 1978 में माइक गैटिंग के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में बिना फर्स्ट क्लास शतक के खेलने वाले पहले विशेषज्ञ बल्लेबाज़ बनेंगे।

बता दें कि यह इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का भी 150वां टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले में नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करेंगे। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स, शोएब बशीर
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार