क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां पर बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट आती जाती है। लेकिन, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे गेंदबाज भी हुई जो बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा घातक हो गए। इस आर्टिकल में शामिल है 3 गेंदबाजों का नाम जिन्होंने 30 साल की उम्र को पार करके भी जलवा बिखेरा।

Advertisement

रंगना हेराथ: श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में 93 मैच खेले जिसमें इस गेंदबाज ने 28.07 की औसत से 433 विकेट लिए। रंगना हेराथ ने 30 साल का होने के बाद लगभग 10 साल और क्रिकेट खेला जिसमें 81 मुकाबले में 27.52 की औसत से 389 विकेट झटके।

Advertisement

जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के सदाबहार यंग गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम 172 टेस्ट मैचों में 657 विकेट हैं। अभी भी इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा जेम्स एंडरसन ने 30 साल का होने के बाद अब तक कुल 101 टेस्ट मैच खेल लिए हैं जिसमें उन्होंने 23.60 की औसत से 389 विकेट झटके हैं। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज हैं।

मुथैया मुरलीधरन: 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट झटकने वाले मुथैया मुरलीधरन का जलवा 30 साल की उम्र के बाद भी कायम रहा। मुथैया मुरलीधरन ने 2002 में 30 साल का हो जाने के बाद 2010 तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके खाते में 22.02 की शानदार औसत से 388 विकेट आए। मुथैया मुरलीधरन ने 38 साल की उम्र तक क्रिकेट खेला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार