इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में फैंस का काफी मनोरंजन हो रहा है। समरसेट और हैम्पशायर के बीच खेले गए लो-स्कोरिंग मैच में बेशक फैंस को चौके-छक्कों की बारिश नहीं देखने को मिली लेकिन इस मैच में एक पल ऐसा आया जिसने फैंस को खुश होने का मौका दिया।

Advertisement

ये घटना उस समय घटित हुई जब समरसेट के स्पिनर रोलेफ वेन डेर मर्वे गेंदबाज़ी कर रहे थे और सामने  बल्लेबाज़ी कर रहे थे हैम्पशायर के बल्लेबाज़ जेम्स फुल्लर, जिन्होंने घुटने पर बैठकर वेन डेर मर्वे को इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद जाकर सीधा बर्गर वैन से जा टकराई और उसके बाद उस बर्गर वैन वाले शख्स ने गेंद वापस लौटाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो फुल्लर की 42 रनों की जुझारु पारी के चलचे ही हैम्पशायर की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 123 रन बना पाई। फुल्लर ने 28 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की तेज़ पारी खेली। वहीं, इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट की टीम ने महज 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

समरसेट के गेंदबाज़ जोश डेवी ने इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके अलावा बाकी गेंदबाज़ों ने भी डेवी का भरपूर साथ निभाया जिसके चलते उनके गेंदबाज़ों ने हैम्पशायर के बल्लेबाज़ों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार