जेसन रॉय और जॉनी बेयर्सटो इंग्लैंड के लिए वनडे मैचों में सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाले जोड़ीदार बन गए हैं।

Advertisement

इन दोनों ने भारत के साथ यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। यह बतौर जोड़ीदार इन दोनों की 13वीं शतकीय साझेदारी है।

Advertisement

दोनों अब जोए रूट और इयोन मोर्गन से आगे निकल गए हैं। मोर्गन और रूट ने 75 मैचों में 12 बार शतकीय साझेदारी की है लेकनि रॉय और बेयर्सटो ने 47वीं पारी में ही दोनों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम में तीसरे स्थान पर रॉय और रूट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में सात बार शतकीय साझेदारी की है।

रॉय और बेयर्सटो ने के खिलाफ हमेशा रन बनाए हैं। बीते तीन मैचो में दोनों 160 (133 गेंद) एजबेस्टन 2019, 135 (86 गेंद), पुणे और 110 (99 गेंद) पुणे तीन शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार