भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 286 रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारत को अब तक 259 रनों की लीड मिल चुकी है। मोहम्मद शमी 50 और जसप्रीत बुमराह 30 रनों पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने नौवें विकेट के लिए अब तक 77 रनों की साझेदारी की है।

Advertisement

शमी ने 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया है जबकि बुमराह 58 गेंदों पर दो चौके लगा चुके हैं। चौथे दिन स्टम्प्स तक ऋषभ पंत 14 और इशांत शर्मा चार रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 394 रन बनाकर लीड हासिल की थी।

पांचवें दिन के पहले सत्र में भारत ने पंत और शर्मा के विकेट गंवाए। पंत 22 के निजी योग पर ओली रोबिंसन का शिकार हुए जबकि शर्मा को रोबिंसन ने ही आउट किया। पंत का विकेट 194 रनों पर गिरा था जबकि शर्मा 209 रनों के कुल योग पर आउट हुए।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अभी बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार