Asia Cup 2025: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुबई में होने वाले एशिया कप में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुमराह ने कुछ दिन पहले सिलेक्टर्स से बात की थी और उन्हें खेलने के लिए अपनी तत्परता के बारे में बताया।

Advertisement

पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी आगामी एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनने के लिए 19 अगस्त को मुंबई में बैठक करेगी। बता दें कि एशिया कप यूएई में टी-20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े सूत्र ने इंडियन एक्सप्रैस से बातचीत में कहा, “बुमराह ने सिलेक्टर्स को सूचित कर दिया है कि वह एशिया कप में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिलेक्शन कमेटी अगले हफ्ते बैठक करेगी और इस पर चर्चा करेगी।"

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से पहले  बुमराह को भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया था, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते। बुमराह ने सीरीज में हेडिंग्ले, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में हुए टेस्ट मैच खेले थे। सीरीज में उन्होंने 119.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट हासिल किए थे। 

एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है, बुमराह को लंबे स्पैल नहीं करने पड़ेंगे और टीम मैनेजमेंज अपने हिसाब से उनके लिए मैच चुन सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले अपने आखिरी टेस्ट और एशिया कप की शुरूआत तक 40 दिन का अंतर है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बुमराह आखिरी टी-20 इंटरनेशऩल मैच 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। उस मैच में बुमराह ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार