आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 24 रन से हराकर 2 अहम अंक हासिल कर लिए और इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंच चुकी है। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा भी आया जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली। जी हां, हम बात कर रहे हैं जोस बटलर और रियान पराग के टैग टीम कैच की जिसने इस मैच का रुख पलटकर रख दिया।

Advertisement

ये घटना 14वें ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई। इससे पहले दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या की बदौलत लखनऊ की टीम तीन शुरुआती झटकों से उबर रही थी और इन दोनों की बदौलत केएल राहुल की टीम 13 ओवर में 94/3 के स्कोर तक पहुंच गई थी। इसके बाद संजू ने रविचंद्रन अश्विन को 14वें ओवर की जिम्मेदारी दी। सामने स्ट्राइक पर क्रुणाल पांड्या थे और उन्होंने अश्विन की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेल दिया।

Advertisement

ऐसा लगा कि ये छक्का हो जाएगा लेकिन बटलर सुपरमैन की तरह दौड़े आए और हवा में उछलकर गेंद को लपक लिया। हालांकि, उन्हें एहसास था कि वो बाउंड्री के पार जा रहे हैं और तभी उन्होंने सामने से आ रहे रियान पराग की ओर गेंद को उछाल दिया और पराग ने भी शानदार जम्प लगाकर कैच लपक लिया और पांड्या का दिल तोड़ दिया।

इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो लखनऊ की हार के बाद ये टूर्नामेंट पूरी तरह से खुल गया है और अब गुजरात के अलावा बाकी तीन टीमें कौन सी होंगी अभी तक पता नहीं चल पाया है ऐसे में आने वाले मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार