टेस्ट क्रिकेट(Test Cricket) को अलविदा कहने से ठीक पहले विराट कोहली(Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) की जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों ने पपराज़ी को देखकर मुस्कुराते हुए पोज़ भी दिए। अनुष्का ने विराट को आईडी थमाई और लगेज चेक करती नजर आईं। विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर टेस्ट क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से रिटायरमेंट का ऐलान किया।

Advertisement

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन उससे कुछ मिनट पहले उनकी और अनुष्का शर्मा की एक झलक मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिली। सुबह-सुबह दोनों मुंबई से रवाना होते दिखे, जहां पपराज़ी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।

Advertisement

हालांकि दोनों थोड़े जल्दी में थे, लेकिन फिर भी उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज़ दिए। एक वीडियो में अनुष्का विराट को आईडी देती और लगेज चेक करती नजर आईं। कपल ने आरामदायक और स्टाइलिश आउटफिट्स पहने थे – विराट ने बेज लिनन शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि अनुष्का ओवरसाइज़्ड पिंक-नीली स्ट्राइप्स वाली शर्ट और बैगी जीन्स में नज़र आईं।

VIDEO:

इसके थोड़ी ही देर बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर अपने 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहने वाला इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट ने मुझे परखा, गढ़ा और ज़िंदगीभर साथ रहने वाले सबक सिखाए।” उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कहना मुश्किल बताया लेकिन कहा कि यह फैसला अब सही लगता है।

फैंस के लिए यह पल काफी इमोशनल रहा, लेकिन विराट की विदाई उतनी ही रॉयल और रियल लगी, जितना उनका सफर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार