लाहौर, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| पूर्व दिग्गज कप्तान इंजमामुल हक के नेतृत्व में पाकिस्तान चयन समिति ने बुधवार को अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल और सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम में वापस बुला लिया है। पाकिस्तान इसी महीने वेस्टइंडीज दौरे पर तीन इंटरनेशनल वन डे और दो इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलेगा।

Advertisement

इसी वर्ष जनवरी तक पाकिस्तान की वन डे टीम के कप्तान रहे अजहर अली को टीम से बाहर रखा गया है और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टी-20 मैचों से आराम दिया गया है।

Advertisement

बांग्लादेश की मेजबानी में 2014 में हुए आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में अकमल पाकिस्तान के लिए आखिरी बार खेले थे। अकमल ने घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। अकमल ने हाल ही में संपन्न हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में सर्वाधिक 353 रन बनाए।

वहीं शहजाद को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2016) के बाद अनुशासन भंग करने के आरोप में टीम से बाहर कर दिया गया था। शहजाद ने भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में वापसी की।

शहजाद को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में भी जगह मिल सकती है, क्योंकि पीएसएल में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में शरजील खान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने निलंबित कर दिया है।

चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका दिया है। इनमें बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां और लेग स्पिन गेंदबाज शदाब खान को वन डे और टी-20 दोनों टीमों में चुना गया है।

Advertisement

वन डे टीम में पहली बार शामिल किए गए तीन अन्य खिलाड़ियों में आसिफ जाकिर, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद असगर और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार