राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मंगलवार (29 मार्च) को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मिली 61 रनों की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को एक और झटका लगा है। इस मुकाबले में स्लो-ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगा है। हैदराबाद की टीम तय समयसीमा में 20 ओवर नहीं डाल सकी, जिसके चलते विलियमसन पर यह जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि धीमी ओवर गति से जुड़ी यह टीम की पहली गलती है, इसलिए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। 

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे कप्तान संजू सैमसन ने 27 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली।  

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। टॉप स्कोरर रहे एडेन मार्करम ने 41 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 57 रन बनाए। वॉशिंटगन सुंदर 14 गेंद में तूफानी 40 रन बनाए।

गेंदबाजी में राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट ने दो0दो विकेट अपने खाते में डाले। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार