एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 (Anderson Tendulkar Trophy 2025) के दौरान भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ करुण नायर (Karun Nair) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वो अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) के साथ बैठे काफी इमोशन नज़र आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये अफवाहें उड़ने लगी थी कि करुण नायर जल्द ही अपने रिटायरमेंट (Karun Nair Retirement) का ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि अब खुद करुण नायर ने इन सब पर खुलकर बात की है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, करुण नायर ने बड़ा खुलासा करते हुए सभी को ये जानकारी दी है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में बिल्कुल भी विचार नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि इंग्लिश टूर के दौरान सोशल मीडिया पर केएल राहुल के साथ जो उनका वीडियो वायरल हुआ वो भी एक AI Fake Video है।

Advertisement

इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए करुण नायर ने कहा, "मेरा मानना है कि उस वीडियो को AI से बनाया गया था। यह असली वीडियो नहीं है। हां, हम बालकनी में बैठे हुए थे, लेकिन वीडियो में जो सब दिखाया गया वह सच नहीं है।" 

33 वर्षीय करुण नायर ने भी बताया कि केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा उनके अच्छे दोस्त हैं जिनके साथ उन्होंने पिछले 2 महीने में काफी अच्छा समय बिताया और क्रिकेट पर खूब बात की। उन्होंने ये भी कहा कि "मुझे खुशी है कि हमने सीरीज को एक अच्छे मोड़ पर खत्म किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में करुण नायर के प्रदर्शन की तो इंग्लिश टूर पर वो अपने बैट से कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके और 4 मैचों की 8 इनिंग में सिर्फ 205 रन ही जोड़ पाए। इतना ही नहीं, इसी बीच सीरीज के चौथे टेस्ट जो कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, वहां मैनेजमेंट ने करुण नायर की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने का फैसला लिया था। यही वज़ह है टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार