कोलंबो, 16 अगस्त (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम ने संघर्ष करते हुए सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 312 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 44) सुरंगा लकमाल के साथ नाबाद लौटे और श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया पर 288 रनों की बढ़त दिला दी है। लकमाल अभी अपना खाता नहीं खोल सके हैं। ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के निशाने पर श्रीलंकाई खिलाड़ी, उड़ाया सरेआम ट्वीटर पर मजाक

Advertisement

पिछले दिन के स्कोर एक विकेट पर 21 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने दिमुथ करुणारत्ने (22) के रूप में दिन का पहला विकेट जल्द ही खो दिया। कुशल परेरा (24) और कुशल मेंडिस (18) भी छोटी-छोटी साझेदारियां ही निभा सके।  ये भी पढ़ें: विराट कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (26) बल्ले से योगदान तो ज्यादा नहीं कर सके, लेकिन कौशल सिल्वा (115) के साथ 58 रनों की साझेदारी कर उन्होंने टीम को स्थायित्व जरूर दिया।

पहली पारी में शतक लगा टीम को संकट से उबारने वाले दिनेश चांडिमल (43) ने जरूर कौशल सिल्वा का अच्छा साथ दिया और 33.4 ओवरों में 90 रनों की साझेदारी निभा टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। ये भी पढ़ें: इस पाकिस्तान खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान कि विराट कोहली हो जाएंगे आग-बबूला

इस बीच कौशल सिल्वा एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने करियर का तीसरा शतक लगाया। हालांकि चांडिमल के जाने के बाद वह धनंजय के साथ टीम के कुल योग में 30 रन ही जोड़ सके थे कि जॉन होलांड ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी।

कौशल सिल्वा का कैच स्टीवन स्मिथ ने लपका। उन्होंने 269 गेंदों की अपनी जुझारू पारी में 10 चौके लगाए। रंगना हेराथ (5) दिन के आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उनका विकेट नेथन लॉयन ने लिया।

Advertisement

लॉयन ने दूसरी पारी में कुल चार विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि मिशेल स्टार्क और होलांड को दो-दो विकेट मिले हैं।

श्रीलंका ने पहली पारी में चांडिमल (132) और धनंजय (129) की शतकीय पारियों की बदौलत 355 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में शॉन मार्श (130) और कप्तान स्मिथ (119) के शतकों की बदौलत 379 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

श्रीलंका पहले ही 2-0 से तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार