भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज़ खलील अहमद भी विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रुप ए के मैच में झारखंड के खिलाफ खेलते हुए खलील ने राजस्थान को शुरुआती सफलता दिलाने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई और झारखंड के ओपनर उत्कर्ष सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

खलील ने ये विकेट पहले ही ओवर में चटकाया और एक ऐसी गेंद डाली जिसे देखकर फैंस को मिचेल स्टार्क की याद आ गई। मिचेल स्टार्क ने एशेज 2025-26 के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब क्लीन बोल्ड किया और खलील ने भी कुछ स्टार्क जैसी ही गेंद पर उत्कर्ष को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक झारखंड ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं और क्रीज़ पर ओपनर शिखर मोहन 92 रन बनाकर और अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर नाबाद हैं। झारखंड की टीम चाहेगी कि किसी तरह 275 के आसपास पहुंचा जाए और बाद में गेंदबाजी से राजस्थान पर दबाव बनाया जाए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

झारखंड -विराट सिंह, शिखर मोहन, उत्कर्ष सिंह, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र (कप्तान और विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, अनुकूल रॉय, शुभ शर्मा, राजनदीप सिंह, मनीषी, शुभम सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान- मनेंदर नरेंद्र सिंह (विकेटकीपर), सुमित गोदारा, महिपाल लोमरोर, दीपक हुडा, करण लांबा, मानव सुथार (कप्तान), मुकुल चौधरी, कुकना अजय सिंह, अशोक शर्मा, अनिकेत चौधरी, खलील अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार