पाकिस्तान के लिए हाल ही में संपंन्न हुआ न्यूजीलैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टी-20 सीरीज 4-1 से गंवाने के बाद टीम को वनडे सीरीज में भी 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, तीसरा वनडे खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम एक नए बवाल के चलते सुर्खियों में आ गई। दरअसल, हुआ ये कि मैच के बाद ऑलराउंडर खुशदिल शाह और कुछ अफगानी फैंस के बीच काफी बहस हो गई और मामला मारपीट तक पहुंचने वाला था लेकिन खिलाड़ियों और सिक्योरिटी ने इस तकरार को टाल दिया।

Advertisement

माउंट माउंगानुई में तीसरे वनडे के बाद कुछ अफगानी फैंस खुशदिल शाह को ताना मार रहे थे और खुशदिल भी ये ताने सुनने के बाद अपना आपा खो बैठे।ये घटना पाकिस्तान की 43 रन की हार के तुरंत बाद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब खिलाड़ी मैदान से बाहर निकल रहे थे तो कुछ फैंस ने खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। ये सब सुनकर खुशदिल अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाए और उन्होंने पलटकर दर्शकों से भिड़ने का फैसला किया।

Advertisement

अन्य खिलाड़ियों और सुरक्षा अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद, वो उन फैंस से हाथापाई करते दिखे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें फैंस को काफी गुस्से में स्टेडियम से बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

हालांकि, ये न्यूजीलैंड दौरे पर खुशदिल का पहला विवाद नहीं है। टी-20 सीरीज के दौरान, आठवें ओवर में सिंगल लेते समय न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैक फॉल्क्स से टकराने के कारण उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और तीन डिमेरिट अंक दिए गए थे। खैर अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या खुशदिल पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार