Kieron Pollard Six: वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) लंबे-लंबे छक्के मारकर फैंस का मनोरंजन करते हैं और उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही किया है। दरअसल, कीरोन पोलार्ड मौजूदा समय में CPL 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं जिसके 24वें मुकाबले में उन्होंने रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) को एक मॉन्स्टर छक्का मारकर फैंस को हैरान किया। उन्होंने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम के बाहर ही पहुंच गई।
ये घटना Trinbago Knight Riders और Antigua and Barbuda Falcons के बीच खेले गए मुकाबले में घटी। पोलार्ड का ये गगनचुंबी छक्का TKR की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। ये त्रिनबागो के लिए पावरप्ले का आखिरी ओवर था जिसे ध्यान में रखकर पोलार्ड ने अपनी पारी की पहली ही गेंद से आक्रमकता दिखाई।
रहकीम कॉर्नवाल ने ये बॉल ऑफ साइड के बाहर डिलीवर किया था जिसका सामना करते हुए पोलार्ड ने पूरी ताकत से बल्ला घुमाया और लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला। गौरतलब है कि उन्होंने गेंद को अपने बैट से ऐसा मिडिल किया था कि गेंद किसी रॉकेट की तरह आसमान में गई और फिर सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ कीरोन पोलार्ड का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 36 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर 41 रन बनाए। बात करें इस टूर्नामेंट में पोलार्ड के प्रदर्शन की तो वो 6 मैचों में 34.20 की औसत और 152.67 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 मैचों में 8.1 ओवर गेंदबाज़ी करके 5 विकेट भी चटकाए हैं।
मैच का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रन बनाए। उनके लिए हसन नवाज ने 48 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई और ऐसे एंटीगुआ एंड बारबुआ फाल्कन्स ने ये मुकाबला रोमांचक अंदाज में 8 रनों से जीता।