18 मई , नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल सीजन 9 में शानदार प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स को करारा झटका लगा है। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत केकेआर को कई मुकाबले जिताने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी आद्रे रसेल चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते वह गुरूवार को गुजरात लांयस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

आद्रे रसेल के ऐन मौके पर चोटिल होने से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्ले ऑफ में पहुंचने के रास्ते पर बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्ले- ऑफ में क्वालीफाई करने के लिए गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में जीत हर हाल में जरूरी है।

Advertisement

गौरतलब है कि कोलकाता नाइटराइडर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं गुजरात लायंस की टीम भी 14 पॉइंट्स प्राप्त करते हुए चौथे नंबर पर है। यानि 19 मई को दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला साबित हो सकता है।

ऐसे में जब आंद्रे रसेल के बाहर हो जाने से कहीं- ना कहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अहम मुकाबले में रसेल की कमी खलने वाली है। रसेल के लिए आईपीएल 2016 बेहद ही शानदार रहा है। एक तरफ अपने बल्लेबाजी से रसेल ने 188 रन जमाए हैं तो वहीं गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटकाए हैं।

वैसे कोलकाता की टीम अबतक 12 मुकाबले खेल चुकी है यानि कोलकाता नाइटराइडर्स के पास प्ले – ऑफ में जगह बनानें के लिए 2 मुकाबले बचे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के अपना आखरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता में ही खेलना है। यदि कोलकाता आंद्रे रसेल की भरपाई करने में सफल रहा तो भरसक कोलकाता आसानी के साथ प्ले- ऑफ में जगह बनानें में कामयाब हो सकता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार