अक्सर अपनी तेज़तर्रार गेंदों से बल्लेबाज़ों को रुलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन एक लाइव शो के दौरान खुद इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। ये घटना केकेआर और पंजाब के बीच हुए मुकाबले के दौरान हुए एक लाइव शो के दौरान हुई।

Advertisement

उस लाइव शो के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज़ गेंदबाज़ शिवम मावी एक इंटरव्यू में डेल स्टेन को अपना आइडल बता रहे थे और डेल उनकी बातें सुनकर इतना इमोशनल हो गए कि उनकी आँखों में आंसू आ गए। यह घटना ESPNCricinfo के शो 'टी 20 टाइमआउट' के दौरान हुई थी और इस शो में डेल स्टेन और आकाश चोपड़ा दो विशेषज्ञ थे।

Advertisement

मावी का वीडियो देखकर इमोशनल स्टेन ने कहा, “यह बहुत अद्भुत है। ये देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं, मैं इस वक्त लाइव में बैठा हूं और मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा। मैंने कभी इस खेल को खेलने की उम्मीद नहीं की थी लेकिन दुनिया के हर कोने में रहने वाले लोगों पर इसका प्रभाव पड़ा है। मैं अभी भी खेलता हूं, जो अभी भी शानदार है, मुझे अभी भी खेलना पसंद है।”

स्टेन दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान तेज़ गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं। अपने करियर के चरम पर, स्टेन आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट खेले और 439 विकेट लिए। वहीं, 125 वनडे मैचों में, उन्होंने 196 विकेट चटकाए।

Tune video to 11:30 to watch the exact moment

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार