ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल कैप्टन आरोन फिंच आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के साथ जुड़ गए हैं और अपने मौके का इंतज़ार कर रहे हैं। फिंच को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है। केकेआर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिंच एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए दिख रहे हैं। इस फैन ने फिंच से बहुत ही मज़ेदार सवाल पूछा जिसका जवाब भी फिंच ने हंसते हुए दिया। 

Advertisement

विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले फिंच ने अपनी एक ऐसी आदत के बारे में खुलासा किया है जिस पर उन्हें ज्यादा पैसा खर्च करने में कोई गुरेज नहीं है। जी हां, एक फैन ने फिंच को टैग करके उनसे पूछा था कि वो बबल गम पर कितना पैसा खर्च करते हैं? इस सवाल के जवाब में फिंच ने साफ कर दिया है कि उनके पास आईपीएल के दौरान 2 महीने तक च्यूइंग गम खरीदने के लिए बहुत पैसा है।

Advertisement

फिंच इस वीडियो में कहते हैं, "अच्छा सवाल है। खैर, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम जिन चेंजिंग रूम में जा रहे हैं, वहां काफी समर्थन मिल रहा है। जब हम ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ यात्रा करते हैं तो हम हमेशा बड़ी रकम लेते हैं, इसलिए ये अच्छा है। मेरे पास आईपीएल के लिए भी काफी है।”

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "मुझे यकीन नहीं है कि ये कब शुरू हुआ या कैसे शुरू हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी तो ये एक नर्वस चीज थी और अब ये सिर्फ एक आदत बन गई है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार