IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हुए मुकाबले में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते राहुल पर यह जुर्माना लगाया गया है। 

Advertisement

लखनऊ के लिए इस सीजन में आइपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत स्लो ओवर रेट का ये पहला अपराध है। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए दो बार, वहीं दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन पर एक बार स्लोर ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। 

Advertisement

मुकाबले की बात करें तो राहुल ने 60 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली। यह राहुल के आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी। 

गेंदबाजी में आवेश खान ने लखनऊ के लिए तीन विकेट अपने खाते में डाले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार