कोलकाता, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले 14वें मैच में उतरने वाली मौजूदा विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स के समक्ष कड़ी चुनौती पेश करना और अपने विजय पथ पर लौटना होगा। लीग के शुरूआती दो मैच जीत डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स ने अच्छी शुरूआत की थी, लेकिन तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए टीम को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया। 

Advertisement

मुंबई के खिलाफ मिली हार के बावजूद भी सनराइजर्स के शुरूआती दो मैचों के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बेंगलोर टीम के पास जहां वॉर्नर के साथ-साथ शिखर धवन, मोएजिज हेनरीक्स, युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो वहीं उसके गेंदबाजों की सूची में राशिद खान, आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ कोलकाता की बल्लेबाजी में गहराई है। कप्तान गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव और रॉबिन उथप्पा जैसे बल्लेबाज उसके बल्लेबाजी आक्रमण को मजबूती देते हैं। उसके पास कुलदीप यादव, पीयूष चावला और सुनिल नरेन हैं, जो रन रोकने के साथ विपक्षी टीम के विकेट लेने का दम भी रखते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अंकित राजपूत, उमेश यादव, क्रिस वोक्स पर होगी। 

हैदराबाद और कोलकाता के बीच नौ मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से हैदराबाद ने तीन मैच जीते हैं। 

टीमें (सम्भावित प्लेइंग इलेवन) : 
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, बिपुल शर्मा, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान 
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, उमेश यादव, युसूफ पठान, ट्रैंट बोल्ट, क्रिस वोक्स। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार