Laura Wolvaardt Record: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को बुलावायो के मैदान पर एक बार फिर ये साबित किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (ZIM-W vs SA-W3rd T20) में नाबाद शतकीय पारी खेली और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Advertisement

लौरा वोलवार्ड ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 वर्षीय लौरा बुलावायो के मैदान पर साउथ अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरी थी और उन्होंने जिम्बाब्वे के सामने 62 गेंदों पर 16 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 126 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 203.23 की स्ट्राइक रेट से विपक्षी गेंदबाज़ों की पिटाई की।

खास बात ये है कि लौरा ने अपने इंटरनेशनल करियर की 18वीं सेंचुरी ठोक दी है। इसी के साथ अब वो स्मृति मंधाना की बराबरी करके महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सेंचुरी बनाने वाली बल्लेबाज़ बन गई हैं। उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 1 सेंचुरी, 128 वनडे की 127 पारियों में 13 सेंचुरी और 107 टी20 की 101 पारियों में 4 सेंचुरी लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया।

विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना - 18
  • लौरा वोलवार्ड - 18
  • मेग लैनिंग- 17
  • हेली मैथ्यूज - 15
  • सुज़ी बेट्स - 14
  • टैमी ब्यूमोंट- 14

जिम्बाब्वे टूर पर मचाया धमाल: साउथ अफ्रीकी कैप्टन लौरा वोलवार्ड जिम्बाब्वे की जमीन पर अपनी बैटिंग से कहर बरपा रहीं हैं। आलम ये है कि वो पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में 71 की औसत और 179.74 की स्ट्राइक रेट से 142 रन ठोक चुकी हैं। बताता चलें कि टी20 इंटरनेशनल में लौरा के नाम 107 मैचों में 3,040 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का हाल: जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका विमेंस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे जिसके शुरुआती सभी तीन मुकाबलों में मेहमान टीम ने जीत दर्ज की है। लौरा की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका ने तीसरा टी20 मुकाबला 200 रन डिफेंड करके 80 रनों से जीता है, जिसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 3-0 की लीड ले ली है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार