South Africa Women vs India Women 2nd T20: डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 147 रन ही बना पाया, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका और भारत महिला टीम के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ 2 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गईं। मध्य ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 

Advertisement

हालांकि शैफाली वर्मा ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अनुष्का शर्मा भी 31 गेंदों में 28 रन बनाकर कुछ देर खड़ी रही, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। नतीजा यह रहा कि भारतीय टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। 

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं नादिन डी क्लर्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा को भी 1-1 सफलता मिली।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को शानदार शुरुआत मिली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 106 रन की साझेदारी कर मैच पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। वोल्वार्ड्ट ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 46 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।

इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर नजर आए। अंत में साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए गेंदबाजी में सिर्फ श्रेयंका पाटिल ही 2 विकेट ले सकीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस तरह साउथ अफ्रीका ने 17 गेंद शेष रहते 8 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम किया और सीरीज में 2-0 से भी बना ली है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार