आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ने गेंद से तो कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन जब उनकी टीम को उनके बल्ले से रन चाहिए थे तो वो अपना विकेट फेंककर चलते बने। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लिविंगस्टोन सिर्फ 5 गेंदें खेले और 3 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा छक्का लगाने के चक्कर में लिविंगस्टोन आधी पिच पर पहुंच गए लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ ही नहीं और नतीजा गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में थी और पंत ने भी मज़े लेते हुए आराम से लिविंगस्टोन की गिल्लियां बिखेरी। कुलदीप की गेंद पर चारों खाने चित्त होने के बाद लिविंगस्टोन खुद से नाखुश दिखे।

Advertisement

हालांकि, इससे पहले दिल्ली की पारी के दौरान लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर ऋषभ पंत भी छक्का लगाने के चक्कर में स्टंप आउट हुए थे। वहीं, इस मैच में एक बार फिर से कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और दो विकेट अपने खाते में जोड़े। इस मैच में पंजाब की टीम 160 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी लेकिन किसी भी बल्लेबाज़ ने संयम से बल्लेबाज़ी नहीं की और अपना विकेट फेंककर चलते बने।

यहां तक कि कप्तान मयंक अग्रवाल को तो पता भी नहीं चला कि उनके साथ हुआ क्या। वो अक्षर पटेल की दूसरी ही गेंद पर चारों खाने चित्त हो गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन की तरफ चलते बने। वहीं, शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने भी इस मैच में अपनी बल्लेबाज़ी से निराश किया और पंजाब की टीम को मझधार में छोड़ दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार