ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्टालेकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए वेदा कृष्णामूर्ति को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है।

Advertisement

वेदा बीसीसीआई की अनुबंधित खिलाड़ी हैं और दो सप्ताह पहले ही कोरोना से उनकी बहन और मां का निधन हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में भी शामिल नहीं किया गया।

Advertisement

स्टालेकर ने कहा है कि परिवार के दो सदस्यों के निधन के बाद भी वेदा से ना तो कोई संपर्क किया ना यह बताना सही समझा कि आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए इस शोकाकुल खिलाड़ी के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।

स्टालेकर ने ट्विटर पर लिखा, "आगामी सीरीज के लिए वेदा का चयन नहीं करना उनके ²ष्टिकोण से उचित हो सकता है, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा निराशा इस बात की है कि एक अनुबंधित खिलाड़ी के होने के नाते बीसीसीआई ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। बीसीसीआई ने यह भी पता नहीं किया कि वह मौजूदा स्थिति का सामना कैसे कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक अच्छे संघ को खिलाड़ियों का बेहतर तरीके से ध्यान रखना चाहिए। उसे सिर्फ किसी भी कीमत पर मैच करने पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यह काफी निराशाजनक है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार