सिडनी, 26 जनवरी (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला आज बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों ने अंक बांटे जिससे भारत के पास फाइनल में प्रवेश का मौका अभी भी बाकी है। पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी टीम इंडिया ने 16 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बनाये थे जब बारिश के कारण पांच बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 पर) मुकाबला रोकना पड़ा। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को इससे दो-दो अंक मिले जिससे 30 जनवरी को पर्थ में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला आखिरी लीग मुकाबला सेमीफाइनल की तरह बन गया है। फाइनल एक फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जायेगा।


जरूर पढ़ें ⇒ आईपीएल विवाद में उछाला जा रहा है मेरा नाम : धोनी


 

दो अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के 15 अंक हो गए हैं और वो पहले ही फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। वहीं भारत के दो और इंग्लैंड के पांच अंक हैं। भारत को बस एक जीत की जरूरत होगी। इससे उसके 6अंक हो जाएंगे और वो फाइनल में पहुंच जाएगी ।भारत को दोहरे राउंड राबिन प्रारूप वाले टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने हराया था ।

हल्की बूंदाबांदी के कारण मैच देर से ही शुरू हुआ और बारिश के कारण पहला व्यवधान होने तक भारत ने 2 .4 ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बनाये थे। खेल बहाल होने के बाद भारत ने सातवें ओवर में शिखर धवन का विकेट गंवा दिया। वहीं अंबाती रायुडू 13वें ओवर में 23 के स्कोर पर आउट हुए। खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में एरोन फिंच को कैच थमाया। वहीं रायुडू ने मार्श की गेंद पर डेविड वार्नर को कैच दिया। रायुडू ने 24 गेंदों का सामना करके दो चौके और एक छक्का लगाया।

रायुडू का विकेट गिरने के समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन था। अगले 3.1 ओवर में सिर्फ सात रन बने जब बारिश के कारण खेल फिर रोकना पड़ा। उस समय अजिंक्य रहाणे 28 और विराट कोहली तीन रन बनाकर खेल रहे थे। रहाणे ने 50 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में दो चौके लगाये।

(एजेंसी)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार