लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलएलसी) मास्टर्स के पहले मैच में एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराजा को नौ रन से हरा दिया।

Advertisement

एशिया लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एशिया लॉयंस ने तिलकरत्ने दिलशान (5) और असगर अफगान (1) को जल्दी गंवाया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मिस्बाह उल हक मैदान पर उतरे।

Advertisement

पॉवरप्ले की समाप्ति पर एशिया लॉयंस का स्कोर 45/2 था। मिस्बाह ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर संघर्ष कर रहे उपुल तरंगा 39 गेंदों में 40 रन बनाकर परविंदर अवाना की गेंद पर आउट हुए।

मिस्बाह 50 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। लॉयंस ने 165/6 रन बनाये। इंडिया महाराजा की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजा ने रोबिन उथप्पा को शून्य पर गंवाया। कप्तान गौतम गंभीर और मुरली विजय ने पॉवरप्ले में स्कोर 49/1 पहुंचाया। पॉवरप्ले के तुरंत बाद मुरली विजय का विकेट गिरा। दूसरे छोर पर गंभीर अच्छा खेल रहे थे लेकिन 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए।

इंडिया महाराजा की टीम 156-8 रन ही बना सकी। लॉयंस की तरफ से सोहैल तनवीर ने चार ओवर में 27 रन पर तीन विकेट लिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजा ने रोबिन उथप्पा को शून्य पर गंवाया। कप्तान गौतम गंभीर और मुरली विजय ने पॉवरप्ले में स्कोर 49/1 पहुंचाया। पॉवरप्ले के तुरंत बाद मुरली विजय का विकेट गिरा। दूसरे छोर पर गंभीर अच्छा खेल रहे थे लेकिन 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार